भ्रष्टाचार से जुड़े केस में कोर्ट ने 'आप' विधायक अमानतुल्लाह की न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ाई
दिल्ली वक्फ बोर्ड से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने 'आप' विधायक अमानतुल्लाह खान की न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ा दी है। इस मामले में दिल्ली की भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने 16-सितंबर को अमानतुल्लाह को गिरफ्तार किया था। अमानतुल्लाह की गिरफ्तारी से पहले एसीबी की टीम ने उनके घर सहित अन्य ठिकानों पर छापेमारी की थी।