ऐक्टर आमिर खान ने कहा है, "मैं, शाहरुख खान और सलमान खान एकसाथ एक ही फिल्म में काम करना चाहते हैं और इसके लिए सही स्क्रिप्ट का इंतज़ार कर रहे हैं।" उन्होंने कहा, "दर्शक भी हमें साथ देखना चाहते हैं और हमने इस बारे में चर्चा भी की है। अगर कोई अच्छी कहानी आती है तो हम उसे ज़रूर करेंगे।"