मैं 17 साल की उम्र में डायबिटीज़ से पीड़ित थी, डाइट से किया कंट्रोल: सोनम कपूर
सोनम कपूर ने बताया है कि उन्हें 17 साल की उम्र में टाइप-1 डायबिटीज़ का पता चला था जो आमतौर पर बचपन में होती है। यह एक ऑटोइम्यून स्थिति है जिसमें अग्न्याशय बहुत कम या कोई इंसुलिन नहीं बनाता है। उन्होंने बताया कि वह सही डाइट और समय पर इंसुलिन की खुराक लेकर इस बीमारी को नियंत्रित कर पाईं।