मैं अब भारत में तब तक परफॉर्म नहीं करूंगा जब तक सुविधाएं बेहतर नहीं हो जातीं: दिलजीत
सिंगर-ऐक्टर दिलजीत दोसांझ ने चंडीगढ़ में अपने दिल-लुमिनाटी टूर के कॉन्सर्ट के दौरान कहा है कि वह इसके बाद भारत में तब तक परफॉर्म नहीं करेंगे जब तक यहां सुविधाएं पूरी तरह विकसित नहीं हो जाती हैं। गौरतलब है कि टूर के तहत दिलजीत के अभी 2 कॉन्सर्ट बाकी हैं जो मुंबई (19 दिसंबर) और गुवाहाटी (29 दिसंबर) को होंगे।