सिंगर बी प्राक ने एक पॉडकास्ट में कहा है, "मेरा सपना है कि मैं एक दिन सिंगर अरिजीत सिंह के साथ गाना गाऊं।" बी प्राक ने कहा, "मैं अरिजीत का बहुत बड़ा फैन हूं और शायद ही उनके जैसा सिंगर मैं बन पाऊं।" इस पॉडकास्ट में बी प्राक ने फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' का गाना 'चन्ना मेरेया' भी गाया।