inshorts

मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं: मोहनलाल को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड मिलने पर अमिताभ बच्चन

अभिनेता अमिताभ बच्चन ने मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल को प्रतिष्ठित दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड के लिए चुने जाने पर उन्हें बधाई दी है। अमिताभ ने 'X' पर लिखा, "यह एक ऐसा सम्मान है जिसके आप हर तरह से हकदार हैं। मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं। जिस सहजता से आप गहरी से गहरी भावनाओं को व्यक्त करते हैं, वो वाकई सराहनीय है।"