मैं उद्धव ठाकरे नहीं हूं जो जारी परियोजनाओं को रोक दूं: महाराष्ट्र के सीएम फडणवीस

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य विधानमंडल में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन के अभिभाषण के लिए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कहा है, "मैं उद्धव ठाकरे नहीं हूं जो जारी परियोजनाओं को रोक दूं।" मुख्यमंत्री ने विपक्ष द्वारा लगाए गए उन आरोपों को खारिज कर दिया जिसमें कहा गया था कि उनकी सरकार विकास परियोजनाओं को रोक रही है।