अमेरिका दौरे पर पहुंचीं इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने जमकर तारीफ की है। उन्होंने मेलोनी को लेकर कहा, "मुझे वह बहुत पसंद हैं। मुझे लगता है कि वह एक महान प्रधानमंत्री हैं।" ट्रंप ने कहा, "उन्होंने इटली में शानदार काम किया है। वह काफी हुनरमंद हैं और मुझे उनपर बहुत गर्व है।