inshorts

मैं उनके लिए बहुत खुश हूं: गौरी स्प्रैट के साथ आमिर खान की डेटिंग को लेकर उनकी बहन

अभिनेता आमिर खान द्वारा अपने प्रोडक्शन बैनर के साथ काम कर रहीं बेंगलुरु निवासी गौरी स्प्रैट को डेट करने का खुलासे किए जाने पर ऐक्टर की बहन निखत ने प्रतिक्रिया दी है। निखत ने कहा, "मैं दोनों के लिए बहुत खुश हूं और उनकी खुशहाली की कामना करती हूं।" आमिर ने बताया था कि वह गौरी के साथ रहते हैं।