महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अबू आज़मी ने कहा है, "मैं औरंगज़ेब को क्रूर शासक नहीं मानता हूं। उसने अपने शासनकाल में कई हिंदू मंदिर बनवाए।" उन्होंने कहा, "औरंगज़ेब के शासनकाल में हिंदुस्तान सोने की चिड़िया था। औरंगज़ेब इंसाफ पसंद बादशाह था।" आज़मी ने कहा कि औरंगज़ेब और छत्रपति संभाजी महाराज के बीच राज-काज की लड़ाई थी।