उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को अपनी मां को अंतिम विदाई देते समय रोने लगे और रुमाल से आंसू पोंछते उनका वीडियो सामने आया है। इसके बाद उन्होंने अपनी मां के पार्थिव शरीर को कंधा दिया और उनकी अंतिम यात्रा हरिद्वार के चंडीघाट के लिए रवाना हो गई। चंडीघाट में करीब 11:30 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा।