दिल्ली के पटपड़गंज के बीजेपी विधायक रविंद्र नेगी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह मीट-मछली विक्रेताओं से कहते हैं, "मंगलवार को बंद रखा करो।" इस पर टीएमसी नेता ऋजु दत्ता ने एक वीडियो जारी कर कहा, "मछली हम बंगालियों के रोज़ाना के खाने का हिस्सा है। हम बंगाली मां काली को मछली व मटन का भोग लगाते हैं।"