अभिनेता सैफ अली खान ने अपने ऊपर चाकू से हुए हमले को लेकर मुंबई पुलिस के समक्ष बयान दर्ज कराया है। सैफ ने कहा कि वह अपनी पत्नी करीना कपूर के साथ थे और चीखें सुनकर वह अपने बेटे जेह के कमरे में गए थे। बकौल सैफ, हमलावर द्वारा बार-बार चाकू घोंपे जाने के बाद उनकी पकड़ ढीली पड़ गई।