मैं जो चाहती हूं उसे अपने साथ रखूंगी: 'फिलिस्तीन' वाले बैग की आलोचना पर प्रियंका गांधी

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने 'फिलिस्तीन' लिखा बैग लेकर संसद पहुंचने पर बीजेपी नेताओं द्वारा की गई उनकी आलोचना पर कहा है कि वह जो चाहती हैं उसे अपने साथ रखेंगी। उन्होंने कहा, "इस बारे में कई बार बता चुकी हूं कि मेरे विचार क्या हैं। मैं कैसे कपड़े पहनूंगी, इसे कौन तय करेगा? मैं जो चाहूंगी, वही पहनूंगी।"