मैं डरने वाला नहीं हूं: ED ऑफिस में पहले दौर की पूछताछ के बाद रॉबर्ट वाड्रा

गुरुग्राम (हरियाणा) भूमि मामले में मंगलवार को ईडी ऑफिस (दिल्ली) में पहले दौर की पूछताछ के बाद मिले ब्रेक के दौरान कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, "मैं किसी भी एजेंसी से डरने वाला नहीं हूं...सभी सवालों का जवाब दूंगा।" उन्होंने कहा, "2019 में मैंने 23,000 दस्तावेज़ जमा किए गए थे...यह 20 वर्ष पुराना मामला है। यह राजनीति से प्रेरित है।"

Load More