ऐक्टर जयदीप अहलावत ने रोमांटिक फिल्मों में काम करने की इच्छा ज़ाहिर करते हुए कहा है, "मैं तो कर लूंगा (लेकिन) मुझे कोई लेगा नहीं।" उन्होंने कहा, "हो सकता है कि मैं गलत होऊं (लेकिन) पहले सामने वाले को मुझ पर भरोसा करना होगा।" बकौल अहलावत, लोगों तक पहुंचने के लिए वह हॉलीवुड में भी काम करने को तैयार हैं।