मैं दुनिया को मनाने में लगा हूं, मेरा घर मुझसे रूठा जा रहा: संसद में BJP को लेकर अखिलेश यादव
संसद में मंगलवार को 'ऑपरेशन सिंदूर' पर चर्चा के दौरान सपा अध्यक्ष व सांसद अखिलेश यादव ने बीजेपी के लिए शायराना अंदाज़ में कहा, "मैं दुनिया को मनाने में लगा हूं, मेरा घर मुझसे रूठा जा रहा है।" उन्होंने आगे कहा, "पहलगाम की घटना ने साबित कर दिया है कि लापरवाही देशवासियों की जान ले सकती है।"