मैं दिल से भारतीय हूं, मुझे कनाडा की नागरिकता की कभी परवाह नहीं रही: अक्षय कुमार

पिछले वर्ष अपनी कनाडाई नागरिकता छोड़ने वाले ऐक्टर अक्षय कुमार ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा है, "मैं अपने मन, दिल और आत्मा से भारतीय हूं। मैं हमेशा ऐसा ही रहूंगा इसलिए मैंने कभी इसकी (कनाडाई नागरिकता की) परवाह नहीं की।" उन्होंने कहा, "मैंने कनाडाई नागरिकता के लिए आवेदन किया था क्योंकि उस समय मेरी फिल्में नहीं चल रही थीं।"