इंस्टाग्राम पर एक रील सामने आई है जिसमें एक महिला अपने नन्हे बेटे को छत की पतली सी रेलिंग पर बिठाए दिख रही है। हालांकि, महिला ने बच्चे को पकड़ रखा है। वीडियो में छत की ऊंचाई काफी ज़्यादा दिख रही है और बैकग्राउंड में 'चल छैंया-छैंया' गाना बज रहा है। कई इंस्टाग्राम यूज़र्स ने महिला की आलोचना की है।