ऐक्टर शाहिद कपूर ने राज शमानी के पॉडकास्ट में अपने बच्चों के करियर को लेकर कहा कि वे नहीं चाहेंगे कि उनके बच्चे उनकी तरह ऐक्टर बनें। उन्होंने कहा, "पिक्चर में मत आना यार...कुछ और करो, बहुत अप ऐंड डाउन है...बहुत रफ है।" बकौल ऐक्टर, वह हमेशा अपने बच्चों को सही काम करने के लिए प्रेरित करते हैं।