inshorts

मैं नहीं चाहता कि मेरे बच्चे ऐक्टर बनें: करण जौहर

फिल्ममेकर करण जौहर ने हाल ही में कोमल नाहटा को दिए इंटरव्यू में बताया है कि वो अपने बच्चों रूही और यश को ऐक्टर्स नहीं बनाना चाहते हैं। करण ने कहा, "मैं चाहता हूं कि वे मेकअप आर्टिस्ट और हेयरस्टाइलिस्ट बनें।" करण ने कहा, "मैं ऐसा इसलिए चाहता हूं क्योंकि मेकअप आर्टिस्ट और हेयर स्टाइलिस्ट ऐक्टर से ज़्यादा कमाते हैं।"