'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के पालम में आयोजित जनसभा में अपनी योजनाओं को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब दिया है। केजरीवाल ने कहा, "वह (बीजेपी) पूछते हैं कि पैसा कहां से आएगा? मैं एक बनिया हूं। मैं गणित जानता हूं और मैं इसका (पैसे का) इंतज़ाम कर लूंगा।" उन्होंने कहा, "बीजेपी अमीरों की पार्टी है।"