मां बनना चाहती हूं, गोद लेने के लिए भी तैयार हूं: PCOS से जूझने को लेकर श्रुति हसन
ऐक्ट्रेस श्रुति हसन ने पीसीओएस से जूझने और 14 साल की उम्र में डॉक्टर द्वारा उन्हें भविष्य में गर्भधारण में समस्या होने की चेतावनी दिए जाने पर बात की है। उन्होंने बताया कि डॉक्टर ने उनकी सोच बदलने में मदद की। 40 वर्षीय श्रुति ने कहा कि वह मां बनना चाहती हैं और गोद लेने के लिए भी तैयार हैं।