मैं भी चुनाव लड़ना चाहती थी: हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों पर शैलजा
हरियाणा में विधानसभा चुनाव के परिणाम पर कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने प्रतिक्रिया दी है। शैलजा ने कहा कि कहां हम 60 सीटों पर जीत की बात कर रहे थे और कहां हम अब 40 सीट तक भी नहीं पहुंच पा रहे। उन्होंने कहा, "मैं भी चुनाव लड़ना चाहती थी लेकिन हाईकमान का फैसला था कि मुझे चुनाव ना लड़वाए।"