मैं मुस्कुरा रही हूं, अब मत कहना हंसती नहीं: मेडल वितरण वाले वायरल वीडियो पर हेमा मालिनी
ऐक्ट्रेस और बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने मुंबई में बीएमसी चुनाव में मतदान के बाद पैपराज़ी से हंसते-मुस्कुराते हुए अपनी फोटो खिंचवाई। इस दौरान उन्होंने कहा, "मैं मुस्कुरा रही हूं, अब मत कहना कि मैं हंसती नहीं हूं।" दरअसल, इससे पहले मालिनी का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह मेडल वितरण के दौरान उदासीन नज़र आई थीं।