मैं राघोपुर से चुनाव लड़ा तो तेजस्वी को भागना पडे़गा, राहुल जैसा हो जाएगा हाल: प्रशांत किशोर
'जन सुराज' के संयोजक प्रशांत किशोर ने कहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव में अगर वह राघोपुर से चुनाव लड़े तो तेजस्वी यादव (आरजेडी नेता) को सीट छोड़कर भागना पड़ेगा। उन्होंने कहा, "तेजस्वी का हाल राहुल गांधी (कांग्रेस सांसद) जैसा हो जाएगा। जैसे राहुल को अमेठी और वायनाड दो जगहों से चुनाव लड़ना पड़ा...तेजस्वी को भी दूसरी सीट तलाशनी पड़ेगी।"