क्या राज्य सभा जाएंगे अरविंद केजरीवाल? उप-चुनाव नतीजों के बाद उन्होंने खुद कर दिया साफ
'आप' प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को उन खबरों का खंडन किया जिसमें दावा था कि वह राज्य सभा जाएंगे। उन्होंने कहा, "राज्य सभा कौन जाएगा यह राजनीतिक मामलों की समिति तय करेगी लेकिन मैं नहीं जा रहा हूं।" उन्होंने यह बयान 'आप' के राज्य सभा सांसद संजीव अरोड़ा के लुधियाना पश्चिम (पंजाब) का विधानसभा उप-चुनाव जीतने के बाद दिया।