मैं रोते रोते सो गया: CJP के संसद चलो मार्च में शामिल होने के बाद बोले ऐक्टर अमोल पाराशर
अभिनेता अमोल पाराशर ने कॉकरोच जनता पार्टी के 'संसद चलो मार्च' में शामिल होने के बाद अपना निजी अनुभव शेयर किया है। अमोल ने लिखा, "कल रात में रोते रोते सो गया...उन लोगों के बारे में सोचकर जो टूटे हुए अंगों और टूटे हुए हौसलों के साथ घर पहुंचे होंगे...उन्होंने देखा होगा कि लोगों ने उन्हें पाकिस्तानी कहा है।"