ऐक्टर रवि किशन ने बताया है, "मैं अपने गांव की रामलीला में माता सीता का रोल करता था...एक दिन पिताजी को पता चला तो उन्होंने घर आने पर चमड़े के पट्टे से मारा था जिससे शरीर की चमड़ी निकल गई थी।" उन्होंने बताया, "मां ने मुझे ₹500 देकर कहा था कि 'ट्रेन पकड़कर भाग जाओ, नहीं तो तुम्हें मार डालेंगे'।"