मैं शादी में विश्वास नहीं रखती: 'आप शादी कब करेंगी' के सवाल पर ऐक्ट्रेस तृषा कृष्णन

साउथ ऐक्ट्रेस तृषा कृष्णन ने एक इवेंट के दौरान उनसे उनकी शादी के बारे में पूछे जाने पर जवाब दिया है कि वह शादी में विश्वास नहीं रखती हैं। उन्होंने कहा, "अगर ऐसा होता है तो ठीक है और अगर नहीं होता है तो भी ठीक है।" गौरतलब है कि तृषा कृष्णन 41 वर्ष की हो चुकी हैं।