मां से ₹500 लेकर फिल्म देखने निकले थे 'मुन्ना भाई MBBS' के ऐक्टर विशाल, 10 साल से हैं लापता
फिल्म 'मुन्ना भाई MBBS' और 'टैंगो चार्ली' में काम कर चुके ऐक्टर विशाल ठक्कर 10 साल से लापता हैं। 31 दिसंबर 2015 को वह अपनी मां से ₹500 उधार लेकर 'स्टार वॉर्स: द फोर्स अवेकंस' फिल्म देखने घर से निकले थे। बकौल पुलिस, वह आखिरी बार अपनी तत्कालीन गर्लफ्रेंड संग नज़र आए जिसने पहले उनपर रेप का आरोप लगाया था।