मैं सिर्फ अंडे उबालना जानती हूंः 80s की मैगज़ीन की किचन वाली फोटो शेयर कर ज़ीनत अमान
ऐक्ट्रेस ज़ीनत अमान ने इंस्टाग्राम पर खाने की तस्वीरों के साथ 1980 के दशक की मैगज़ीन की तस्वीर शेयर करते हुए कहा है कि वह किचन में सिर्फ कुत्ते के लिए अंडे उबालना जानती हैं। उन्होंने लिखा, "उस दौरान एक मैगज़ीन में खाना बनाते हुए मेरी मनगढ़ंत तस्वीर छपी थी। मैंने इसके लिए एक पोज़ दिया था।"