मैं स्विमसूट पहनकर निकलूं, मेरी मर्ज़ी: हिजाब न पहनने पर ट्रोलिंग को लेकर सना मकबूल

ऐक्ट्रेस व 'बिग बॉस ओटीटी-3' की विनर सना मकबूल ने हिजाब न पहनने पर ट्रोलिंग को लेकर कहा है, "मेरी बड़ी बहन हिजाब पहनती है, मैं नहीं पहनती। इसमें गलत क्या है।" उन्होंने कहा, "छोटे कपड़े पहनना मेरी मर्ज़ी है। मैं रास्ते पर स्विमसूट पहनकर निकलूं तो वह भी मेरी मर्ज़ी है...किसी को जज करना, कमेंट करना सही नहीं है।"