मैं सख्त मां हूं, मेरी बेटियां क्लब नहीं जातीं व मेकअप भी नहीं करतीं: फराह खान

कोरियोग्राफर-फिल्ममेकर फराह खान ने खुद को एक सख्त मां बताया है। उन्होंने कहा कि वह अपनी दोनों किशोर बेटियों की हरकतों पर नज़र रखती हैं और उनकी बेटियां कभी क्लब नहीं जातीं और न ही मेकअप करती हैं। फराह ने आगे बताया, "(बेटियों ने) अपनी आईब्रो या कुछ भी नहीं बनवाया है, वे केवल पढ़ाई में ही डूबी रहती हैं।"