मैं हमेशा उनकी समझ की सराहना करता हूं: शशि थरूर को लेकर विदेश मंत्री जयशंकर

कांग्रेस सांसद शशि थरूर द्वारा रूस-यूक्रेन युद्ध पर भारत की नीति की सराहना किए जाने पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है, "मैं हमेशा उनकी समझ की सराहना करता हूं, खासकर जब वह हमारी तारीफ करें।" उन्होंने कहा, "पश्चिमी देशों के विपरीत भारत ने रूस-यूक्रेन युद्ध में किसी देश का पक्ष नहीं लिया...हमेशा शांति का पक्ष लिया है।"