मांग में सिंदूर, सिर पर पल्लू...सादगी से प्रियंका चोपड़ा ने लूटी लाइमलाइट; जानें उनके सूट की कीमत

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा मंगलवार को मुंबई में दुर्गा पूजा पंडाल में पहुंचीं। इस दौरान वह हल्के मेकअप, बड़े इयरिंग्स व ब्रोकेड पैटर्न वाले बैंगनी सूट में नज़र आईं और उनकी मांग में सिंदूर व सिर पर पल्लू था। रिपोर्ट्स की मानें तो इस सूट की कीमत ₹32,000 है। इस सूट को इंडियन ब्रैंड सोबारिको की वेबसाइट से खरीद सकते हैं।