मूंछ-दाढ़ी वालों के गठबंधन से क्लीन शेव और क्लीन हेड वाले को नुकसान होगा: ओवैसी

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने एक रैली में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसा। दोनों का नाम लिए बिना उन्होंने कहा, "मूंछ-दाढ़ी वाले का ये जो गठबंधन हुआ है, इसका नुकसान क्लीन शेव वाले चेहरे और क्लीन हेड वाले को होगा।" यूपी में ओवैसी और चंद्रशेखर आज़ाद की पार्टी में गठबंधन हुआ है।