केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा है कि उनकी पार्टी 'हम' साल के अंत में होने वाले 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा चुनाव में 20 से अधिक सीटों की मांग करेगी। एनडीए के सहयोगी मांझी ने कहा, "अगर हमारे हिस्से में 4 रोटियां हैं और हमें सिर्फ एक दी जाती है, तो हम चुपचाप कोने में नहीं खड़े रहेंगे।"