मैंने 'टर्मिनेटर 3' के निर्देशन के लिए $20 मिलियन की फीस ठुकराई थी: दिग्गज निर्देशक रिडले
दिग्गज फिल्म निर्देशक रिडले स्कॉट ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि उन्होंने फिल्म 'टर्मिनेटर-3: राइज़ ऑफ मशींस' के निर्देशन के लिए ऑफर हुई $20 मिलियन की फीस ठुकराई थी। उन्होंने कहा, "मुझे इसपर गर्व है...मैंने $20 मिलियन की फीस ठुकराई...कि मुझे खरीदा नहीं जा सकता।" बाद में इस फिल्म का निर्देशन जोनाथन मोस्टो ने किया था।