मैंने और रणबीर ने अपने दूसरे बच्चे का नाम पहले से सोच कर रखा है: आलिया भट्ट

अभिनेत्री आलिया भट्ट ने एक पॉडकास्ट में बताया है कि उन्होंने और पति रणबीर कपूर ने अपने दूसरे बच्चे का नाम पहले से सोच कर रखा है। हालांकि, उन्होंने नाम नहीं बताया। उन्होंने कहा कि राहा के जन्म से पहले उन्होंने और रणबीर ने उत्सुक माता-पिता की तरह परिवार के सभी सदस्यों से लड़का-लड़की के नाम के सुझाव मांगे थे।