मैंने किसी सांसद को कुत्ता नहीं कहा, यह कुत्तों का अपमान होगा: कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी
कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी ने संसद परिसर में कुत्ता लाने के विवाद पर एक और बयान दिया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, "मैंने किसी सांसद को कुत्ता नहीं कहा...यह कुत्तों का अपमान होगा...कुत्तों में वफादारी, बिना स्वार्थ के प्यार और लगाव होता है जो इंसानों में कहां मिलता है।" रेणुका को लेकर विशेषाधिकार हनन नोटिस आने की आशंका है।