मैंने कई ऐक्ट्रेस को सेट पर रुलाया है, भाग्यश्री पर चिल्लाया था: फिल्ममेकर सूरज बड़जात्या

फिल्ममेकर सूरज बड़जात्या ने खुलासा किया है कि वह अपने करियर की शुरुआत में गुस्सैल स्वभाव के थे और ऐक्ट्रेस को सेट पर रुला देते थे। उन्होंने कहा कि वह ऐक्टर्स को आज़ादी नहीं देते थे। सूरज के मुताबिक, उन्होंने ऐक्ट्रेस भाग्यश्री पर चिल्ला दिया था लेेकिन उन्हें एहसास हुआ कि काम वहां होता है जहां शांति और प्यार हो।