inshorts

मैंने कभी ऐसा चुनाव नहीं देखा जिसमें इतना बड़ा गठबंधन टूटने की कगार पर हो: चिराग पासवान

लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा है कि उन्होंने ऐसा चुनाव पहले कभी नहीं देखा जहां गठबंधन टूटने की कगार पर हो। उन्होंने सीटों की संख्या पर सहमति न बनने को गंभीर मतभेद बताया और तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष की ये "दोस्ताना लड़ाई" एनडीए के लिए वॉकओवर साबित हो रही है।