पॉर्नोग्राफी मामले से जुड़े मनी लॉन्डरिंग केस को लेकर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति व कारोबारी राज कुंद्रा ने कहा है, "मैं रिहाई की मांग नहीं करता। मुझे न्याय चाहिए और मैं पिछले 3 सालों से इस न्याय के लिए लड़ रहा हूं।" उन्होंने कहा, "मेरे लिए परिवार के बिना 63 दिन आर्थर रोड जेल में बिताना मुश्किल था।"