मैंने जय से एलिमनी नहीं ली, जज ने कहा था दोबारा सोच लो: माही विज
टीवी एक्ट्रेस माही विज ने खुलासा किया है कि उन्होंने अपने एक्स-हसबैंड जय भानुशाली से कोई एलिमनी नहीं ली है। उन्होंने बताया कि जज ने उन्हें चार बार फैसले पर दोबारा विचार करने को कहा था। माही के मुताबिक, जय ने मेहनत से पैसा कमाया है और जय की पूरी संपत्ति उनके लिए हमेशा उपलब्ध है।