दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एमसीडी में हंगामे के दौरान अपने गुस्से वाले पुराने वीडियो पर पहली बार जवाब दिया है। उन्होंने कहा, "वहां (एमसीडी ऑफिस) कई महिला पार्षद थीं, वहां गुंडे आए और...चुनाव नहीं कराने दे रहे थे...उस समय मुझे चाहे दुर्गा बनना पड़े चाहे जो करना पड़े, मैंने किया...न मैंने उस समय गलत किया न अब करूंगी।"