मैंने पीएम से पूछा कि उन्हें कितना आराम मिलता है, उन्होंने कहा कि रात में 3 घंटे: सैफ

ऐक्टर सैफ अली खान ने करीना कपूर व उनके परिवार संग हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। सैफ ने कहा, "प्रधानमंत्री संसद में 1-दिन बिताने के बाद हमसे मिले इसलिए मुझे लगा कि शायद वह थके होंगे...लेकिन उन्होंने मुस्कुराकर हमारा ध्यान रखा।" उन्होंने कहा, "मैंने उनसे पूछा कि उन्हें कितना आराम मिलता है...उन्होंने कहा...'रात में करीब 3-घंटे'।"