मैंने प्रपोज़ किया था, अभिनव ने 'हां' बोलने में 9 माह लगा दिए थे: ऐक्ट्रेस रूबीना दिलैक

ऐक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने बताया है कि उन्होंने पति अभिनव शुक्ला को प्रपोज़ किया था और उन्होंने 9 माह बाद उन्हें 'हां' में जवाब दिया था। रुबीना ने कहा, "नए साल के पहले दिन, शावर से बाहर निकलते ही, मैंने अभिनव की तरफ देखा और कहा, 'मैं तुम्हारे साथ बूढ़ी होना चाहती हूं।' वह रुका...और कहा, 'शुक्रिया'। बस इतना ही।"