inshorts

मैंने भारत के प्रधानमंत्री को जॉइन कर लिया है: 'क्या BJP में जाएंगे' सवाल पर प्रमोद कृष्णम

पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने शनिवार को एक पत्रकार के सवाल 'क्या आप बीजेपी में शामिल होंगे' पर कहा, "मैं बीजेपी में जाऊं या न जाऊं, मैंने भारत के प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) को जॉइन कर लिया है।" उन्होंने आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि पूरे भारत में सनातन की सरकार बनना तय है।