मैंने रूस-यूक्रेन युद्ध पर मोदी सरकार की आलोचना की थी, अब शर्मिंदा हूं: शशि थरूर

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने 'रायसीना डायलॉग' में मंगलवार को कहा, "फरवरी-2022 में रूस द्वारा यूक्रेन पर हमला किए जाने पर मैंने भारत की तटस्थ नीति की आलोचना की।" उन्होंने कहा, "अब भी मैं शर्मिंदगी को खत्म करने की कोशिश कर रहा हूं। भारत की नीति का असर है कि आज...दोनों पक्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वीकार्यता बनी है।"